• 9410127649
  • uttarakhandsmachar.com@gmail.com
  • S/O KRISHNA SINGH, MADAL, CHAMOLI.

उत्तराखंडः राज्यसभा के लिए भाजपा ने भेज 10 नाम, इनके नाम पर भी लग सकती है मुहर

देहरादून: BJP ने राज्यभा चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। राज्यसभा का चुनाव 10 जून को होना है। ऐसे में BJP  ने केंद्रीय हाईकमान को 10 नामों का पैनल भेज दिया है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार समेत दस नाम शामिल हैं।

राज्यसभा की एक सीट के लिए 10 जून को चुनाव प्रस्तावित हैं। विधानसभा में BJP के अभी 46, कांग्रेस के 19, बसपा के दो और दो निर्दलीय विधायक हैं। चंपावत उपचुनाव के लिए तीन जून को मतगणना होनी है। माना जा रहा है कि राज्यसभा के लिए नाम का ऐलान चौंकाने वाला भी हो सकता है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी उत्तराखंड से राज्यसभा भेजे जा सकते हैं।

राज्यसभा चुनाव प्रत्याशी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का नाम पैनल में शामिल नहीं है। माना जा रहा है कि धामी कैबिनेट में उनके बेटे व सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा के शामिल होने से वे रेस से बाहर हुए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, भाजपा अनुशासन समिति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केदार जोशी, अल्पसंख्यक आयोग की अध्यक्ष कल्पना सैनी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्यामवीर सैनी, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, राष्ट्रीय SC-ST आयोग की पूर्व सदस्य स्वराज विद्वान के नाम भी पैनल में शामिल हैं।

BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि पार्टी ने दस नेताओं के नाम हाईकमान को भेज दिए हैं। पार्टी संसदीय बोर्ड इस पर अंतिम फैसला लेगा। उत्तराखंड के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब लोकसभा के साथ ही राज्यसभा की सभी सीटें भाजपा के पास होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *